Ramnagar Lalkuan Mumbai vande Bharat : रामनगर, लाल कुआं से मुंबई तक 6 महीने में दौड़ेगी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा…
Ramnagar Lalkuan Mumbai vande Bharat: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर और हल्द्वानी शहर के लाल कुआं से मुंबई के बीच हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले 6 महीनों में शुरू होने जा रही है जिसमें यात्रियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध होने वाली है जो यात्रियों की यात्रा को बेहद आरामदायक बनाएगी। दरअसल वंदे भारत ट्रेनों का नया संस्करण स्लीपर कैटेगरी में होगा जिसमें लंबी दूरी की यात्रा में भी बेहतर आराम और सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही यात्रियो की समय के बचत के साथ ही बेहतर यात्रा का अनुभव भी प्राप्त होगा। बताते चले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने उत्तराखंड से मुंबई तक इस ट्रेन को चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- Good news: उत्तराखंड के चार शहरों के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, सफर होगा आसान
Ramnagar to Mumbai vande Bharat express sleeper train बता दें उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल इज्जतनगर द्वारा स्लीपर कोच वाली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन नैनीताल जिले के रामनगर या लाल कुआं से यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई तक चलाई जाएगी जिसके ट्रैक बदलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दरअसल इज्जत नगर मंडल को वंदे भारत ट्रेन कुछ समय पूर्व ही मिल गई थी लेकिन वाशिंग लाइन की दिक्कत और ट्रेन की स्पीड के अनुसार ट्रैक की मजबूती नहीं होने से कुछ दिनों के लिए इसका संचालन टाला गया था लेकिन अब अगले 6 महीने में ट्रैक को बदल दिया जाएगा जिसके चलते वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम स्टेशन की वाशिंग लाइन में ट्रेन को खड़ी करने के लिए जगह की कमी है ऐसे में लाल कुआं व रामनगर से मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी जो यात्रियों की यात्रा को बेहद आरामदायक बनाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: यात्री ध्यान दें देहरादून से हावड़ा वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त
lalkuan to Mumbai vande Bharat express sleeper train बताते चले वर्तमान में इज्जत नगर मंडल में रेलवे ट्रैक की क्षमता 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को दौड़ाने की है लेकिन वंदे भारत ट्रेन की गति इससे कई तेज होती है। इतना ही नहीं बल्कि इस मंडल में कई जगह रेल लाइन और सड़क पास पास है जिससे वन्यजीवों के हाई स्पीड ट्रेनों की चपेट में आने की संभावना है इसे रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के दोनों किनारो पर फेंसिंग भी कराई जाएगी। इसका टेंडर भी तैयार हो चुका है। वहीं रुद्रपुर या लालकुआं से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए मुंबई तक चलाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Good news: रामनगर से हरिद्वार के लिए जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कवायद हुई तेज
uttarakhand to Mumbai vande Bharat express sleeper train आपको जानकारी देते चले किच्छा में बीसीएम से पत्थरों को साफ करने का काम कई दिनों से चल रहा है तथा 4 घंटे के ब्लॉक में हर रोज 400 मीटर काम हो रहा था लेकिन रविवार को 700 मी का काम पूरा कर लिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इज्जत नगर रेलवे मंडल में कई जगह पुरानी पटरी पड़ी है जो 52 और 60 किलो की है जबकि 52 किलो की रेल पटरी पर हाई स्पीड ट्रेन नहीं चलाई जा सकती है जिसके चलते भोजीपुरा मैलानी रोड पर 60 किलोग्राम की पटरी डाली गई है इसके अलावा कई अन्य क्षेत्र में भी पटरिया बदली जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Good news: काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगा संचालन