Connect with us
HIMANI tilu Rauteli award

उत्तराखण्ड

बधाई: टिहरी की हिमानी को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार और 51 हजार रुपए की धनराशि

Himani Tilu Rauteli Tehri: टिहरी गढ़वाल की हिमानी पडियार को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की कुछ होनहार बेटियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिनमें एक नाम टिहरी गढ़वाल के पड़ियार ग्राम पो. डांगचौरा, कीर्ति नगर निवासी बेटी हिमानी पुत्री विक्रम सिंह पड़ियार का भी शामिल है। बता दें कि हिमानी को यह पुरस्कार उनके खेल वॉलीबॉल को राष्ट्रीय / राज्य स्तरीय पर खेलने के कारण मिला है।( Himani Tilu Rauteli Tehri)
यह भी पढ़िए: Tilu Rauteli award 2023: मानसी नेगी और गरिमा जोशी समेत 13 बेटियों को मिला तिलू रौतेली पुरस्कार

बताते चलें कि हिमानी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। वही हिमानी कई बार वॉलीबॉल चैंपियनशिप मे प्रतिभाग कर अपने क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा हिमानी को तीलू रौतेली पुरस्कार के साथ ₹51 हजार की धनराशि भी दी गई। हिमानी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । उत्तराखंड सरकार उन सभी महिलाएं एवं किशोरियों जिन्होंने सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, साहसिक कार्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर प्रत्येक वर्ष सम्मानित करती है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!