उत्तराखंड: दो मंजिल मकान के ऊपर गिरा भारी-भरकम बोल्डर देखते ही देखते हुआ ध्वस्त
Published on

उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्रों में जहां भारी बारिश के साथ ही जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। वही फिर बीते रात पिथौरागढ़ में धारचूला के एलाधार में हुए भूस्खलन से एक विशालकाय बोल्डर मल्ली बाजार में गिर गया। इस घटना में दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हालांकि इससे पहले ही यहां रहने वाले 14 परिवारों को दिन में शिफ्ट करने से जनहानि नहीं हुई, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बता दे कि मकान के धराशाही होने से 60 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। वहीं मौके पर सेना, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने राहत कार्य शुरू किया।(Dharchula Pithoragarh Landslide)
मूसलाधार बारिश से धारचूला-तवाघाट सड़क में एलाधार के पास भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर सड़क किनारे अटक गया था। जैसे ही भारी-भरकम बोल्डर सड़क पर गिरा उसी समय एक बाइक सवार भी वहां से निकल रहा था जो कि बाल-बाल बचा। इस बोल्डर के धारचूला की मल्ली बाजार के ठीक ऊपर होने से एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने 14 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे।
रेनू नेगी एक अनुभवी लेखिका हैं, जो देवभूमि दर्शन मीडिया के साथ लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वह राजनीतिक, खेल और सांस्कृतिक विषयों पर सटीक, संवेदनशील और तथ्यपरक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनके लेखों में स्थानीय संस्कृति की आत्मा, राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की गहराई, और खेल जगत की जीवंतता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है।
Haldwani Smart Meter : स्मार्ट मीटर लगने के 5 महीने बाद व्यक्ति को बिल देखकर लगा...
Almora Kwarab Road Condition : अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 जुलाई की रात 11:00 से...
Inspector NEERAJ BHAKUNI POLICE TRANSFER उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद...
Ramnagar Car Accident : रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में चली गई बैंक कर्मी की...
Haldwani Event Manager News : काम दिलाने के नाम पर होटल मैनेजर ने इवेंट मैनेजर के...
devprayag pauri road accident: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों...