Connect with us
IAS Deepak Rawat News

उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोड़ा के नवीन को 7 वर्षों से फंसे दो लाख रुपए दिलवाए वापस

IAS Deepak Rawat News: अल्मोड़ा के नवीन राम के 2 लाख रुपए फंसे थे लंबे समय से जमीनी विवाद में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिलवाई वापस 

अपने जनता दरबार से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत न केवल लगातार आम जनमानस की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं बल्कि पीड़ितों को न्याय भी दिला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों सामने आया है। दरअसल इस बार कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को वर्षों से फंसी 2 लाख रूपए की धनराशि वापस दिलवाई है। बताया गया है कि अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के काभडी गांव निवासी नवीन राम पुत्र नारायण राम ने सन् 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की थी। उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था। जिसके बाद नवीन ने तत्काल उक्त धनराशि मोहन राम को दे दी थी परंतु उसके बाद ना तो मोहन राम जमीन के कागजात नवीन के नाम कर रहा था और ना ही नवीन की 2 लाख रुपए की धनराशि उसे वापस लौटा रहा था।(IAS Deepak Rawat News)
यह भी पढ़ें- नैनीताल : हल्द्वानी में डीएम वंदना आई एक्शन में शिकायत मिली तो दे दिया बड़ा निर्देश……..

बता दें कि बीते दिनों उक्त मामले में नवीन राम ने कुमाऊं आयुक्त को पत्र लिखकर मोहन राम से दो लाख रुपए वापस दिलाने का अनुरोध किया था। जिस पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब कर मामले की गहराई से पूछताछ कर मोहन राम को तत्काल 2 लाख रुपए की धनराशि नवीन राम को देने के निर्देश दिए। बीते शनिवार को मोहन राम ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष नवीन राम को दो लाख का चैक दिया। बीते 7 वर्षों से फंसी हुई धनराशि वापस पाकर नवीन राम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसके लिए नवीन ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ की जमीन पर दिल्ली के व्यक्ति ने कब्जा कर बनाया रिजॉर्ट, IAS दीपक रावत आए एक्शन में

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!