Connect with us
Uttarakhand news: Major Shashi Mehta of dehradun achieved the first position in 196 km race.

उत्तराखण्ड

Major Shashi Mehta Uttarakhand: मेजर शशि मेहता ने 196 किमी दौड़ में हासिल किया प्रथम स्थान

Major Shashi Mehta Uttarakhand: गौरवान्वित पल, शशि ने बंगलुरु में आयोजित 24 घंटे की स्टेडियम रन में हासिल किया प्रथम स्थान, विश्व अल्ट्रारेस चैंपियनशिप के लिए भी किया क्वालीफाई…

राज्य में होनहार प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज राज्य के बेटों के साथ होनहार बेटियां भी अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है। समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली ऐसी ही एक खबर आज बैंगलोर से सामने आ रही है जहां राज्य की एक बेटी ने अपनी काबिलियत के दम पर न सिर्फ पहला स्थान हासिल किया है बल्कि ताइवान में आयोजित होने वाली विश्व अल्ट्रारेस चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं देहरादून की मेजर शशि मेहता की, जिन्होंने बीते 18-19 मार्च को बेंगलुरु में हुई 24 घंटे की स्टेडियम रन में 196 किमी. दौड़कर प्रथम स्थान हासिल कर किया है। शशि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Major Shashi Mehta Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- Paramjeet Bisht Uttarakhand: ओलम्पिक में दौड़ेंगे उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट, किया क्वालीफाई,

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 18-19 मार्च को बेंगलुरु में 24 घंटे की स्टेडियम रन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें देहरादून की मेजर शशि मेहता ने न सिर्फ 24 घंटे में 196 किमी दौड़ लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि आगामी 2-3 दिसंबर को ताइवान में होने वाली विश्व अल्ट्रारेस चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। आपको बता दें 39 वर्षीय शशि इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर की अनेकों प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है।
(Major Shashi Mehta Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!