Connect with us
Uttarakhand news: Mansi Negi of chamoli won gold medal in 20 kilometer walk race in Tamil Nadu. Mansi Negi Gold medal

Home / उत्तराखण्ड / Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

उत्तराखण्ड चमोली

Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

1 min read

Mansi Negi Gold medal: गौरवान्वित पल, मानसी ने एक बार फिर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान, 20 किमी वाक रेस में हासिल किया गोल्ड मेडल….

समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित करने वाली एक बड़ी खबर तमिलनाडु से सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। बताया गया है कि मानसी ने यह कारनामा 82वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में आयोजित हुई 20 किमी वाक रेस में जीता है। मानसी ने इस रेस को एक घंटे 41 मिनट में पूरी करते हुए न सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई बल्कि गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया।
(Mansi Negi Gold medal)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के चमोली जिले की रहने वाली मानसी नेगी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। बता दें कि यह प्रतियोगिता तमिलनाडु की फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चल रही है। मानसी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे उत्तराखण्ड में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
(Mansi Negi Gold medal)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पिता का हो चुका था निधन संघर्ष भरी कहानी है स्वर्ण पदक विजेता मानसी नेगी की

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top