Connect with us
Uttarakhand news: Navneet Joshi lieutenant Bageshwar ima passing out parade 2025
Image : social media ( IMA passing out parade 2025)

UTTARAKHAND NEWS

बागेश्वर

बधाई: बागेश्वर के नवनीत जोशी बने सेना में लेफ्टिनेंट IMA से हुए पासआउट….

IMA passing out parade 2025: बागेश्वर के नवनीत जोशी बने सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान..

IMA passing out parade 2025: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना, जल सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो आज हम आपको बागेश्वर जिले के नवनीत जोशी से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

यह भी पढ़े :बधाई: रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी भारतीय सेना की मेडिकल कोर मे लेफ्टिनेंट पद पर चयनित

Navneet Joshi lieutenant Bageshwar : बता दें मूल रूप से बागेश्वर जिले के गांव खाकर के रहने वाले नवनीत जोशी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। दरअसल नवनीत जोशी ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी ओटीए चेन्नई से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट बनने का मुकाम हासिल किया है। नवनीत वर्तमान में अल्मोड़ा के निवासी हैं जिन्होंने हाई स्कूल की शिक्षा वीरशिवा एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त की है। इसके बाद नवनीत ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की और देशभर में आयोजित पीएसबी आउट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेना में चयनित होने का अवसर प्राप्त किया।

नवनीत को बचपन से था सेना मे जाने का जुनून (Navneet Joshi lieutenant Bageshwar) 

नवनीत बचपन से देश सेवा के प्रति जनून रखते थे जिनके दादाजी स्वर्गीय पूरन सिंह जोशी भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है । नवनीत के पिता भुवन चंद्र जोशी पावर कॉरपोरेशन बागेश्वर में कार्यरत है जबकि नवनीत की माता सुनीता जोशी गृहणी है। नवनीत की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं परिजनों में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Rachna Bhatt

रचना भट्ट एक अनुभवी मिडिया पेशेवर और लेखिका हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और समाज, संस्कृति समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं।

More in UTTARAKHAND NEWS

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top