Connect with us
Uttarakhand news: Priyanka Negi Lieutenant in Army medical core from rudraprayag
लेफ्टिनेंट प्रियंका नेगी, फोटो - सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी भारतीय सेना की मेडिकल कोर मे लेफ्टिनेंट पद पर चयनित

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

बधाई: रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी भारतीय सेना की मेडिकल कोर मे लेफ्टिनेंट पद पर चयनित

1 min read

Priyanka negi Lieutenant: रुद्रप्रयाग की होनहार बेटी प्रियंका नेगी का शॉर्ट सर्विस कमीशन से भारतीय सेना की मेडिकल कोर मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन, परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल……….

Priyanka negi Lieutenant: उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं और साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। इतना ही नहीं यहां की बहुत सारी बेटियां भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान तो दे ही रही है बल्कि इसके साथ- साथ समाज मे बदलाव लाकर अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती जा रही है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में अपनी मेहनत के जरिए पहचान बना रही है। आज हम आपको एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू करवाने वाले है जिन्होंने शॉर्ट सर्विस कमिशन से भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। जी हाँ….. हम बात कर रहे है रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका नेगी की जिन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने परिजनों समेत पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल के विनय भंडारी 9 बार रहे असफल नहीं मानी हार भारतीय सेना मे बने लेफ्टिनेंट……

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका नेगी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जग्गी काण्डई गांव की रहने वाली एक होनहार बालिका है जिनके पिता का नाम कल्पेंद्र सिंह नेगी है जो ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा उनकी माता पुष्पा नेगी एक गृहणी है। प्रियंका तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की है जिन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अगस्त्यमुनि के चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज से उत्तीर्ण की है। इसके पश्चात प्रियंका ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कंबाइंड मेडिकल इंस्टिट्यूट देहरादून और एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून से ही उत्तीर्ण की है। दरअसल प्रशिक्षण के बाद प्रियंका का चयन सैफई मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश के इटावा में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ इसी दौरान मात्र 6 माह के अंदर ही उनका चयन भारतीय सेना के मेडिकल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन से लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया। जिसके चलते वह जम्मू के सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर प्रशिक्षण ले रही है। इतना ही नही प्रियंका का पहले से ही मेडिकल सर्विस में जाकर जरूरतमंदों की मदद करने का सपना रहा है और सेना से जुड़ने के बाद वह अपने आप को बहुत धन्य मानती है।

यह भी पढ़ें- Harsh Chauhan Leftinent Pauri Garhwal IMA dehradun: पौड़ी गढ़वाल के हर्ष चौहान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top