Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Almora Pithoragarh nagar Nigam uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

Uttarakhand: पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा बने नगर निगम नए वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी

Pithoragarh almora nagar Nigam : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा नगर निगमों के लिए नए वार्ड परिसीमन की अधिसूचना की जारी, 13 अगस्त को कैबिनेट में हुआ था फैसला….

Pithoragarh almora nagar Nigam : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नगर निगमों के लिए नए वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल यह निर्णय 13 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था। ये परिसीमन इन नगर निगमों में जनसंख्या के अनुपात और विकास की आवश्यकताओं के आधार पर किया गया है। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद से संबंधित क्षेत्रों में नए वार्डों का गठन किया गया है। जिसमे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में सुधार और जनसेवा में वृद्धि की संभावना है। वहीं नगर निगमों की संख्या भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand IAS TRANSFER 2024: उत्तराखण्ड में 32 अधिकारीयों का ट्रांसफर, 6 जिलों के DM भी बदले

uttarakhand Nagar Nigam बता दें बीते 13 अगस्त को कैबिनेट बैठक के दौरान पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा नगर पालिका परिषदों को उनके मूल स्वरूप में नगर निगम में उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें नवगठित नगर निगमों में भी वार्डों का परिसीमन कराया गया। जिसके तहत अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम में 40- 40 वार्ड निर्धारित किए गए। जिसके परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है वहीं देहरादून में कुछ वार्डो का भूगोल बदल गया है जबकि अन्य निगमों मे पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद के मूल स्वरूप को निगम में भी बरकरार रखा गया है। नगर निगम देहरादून में वार्डो के पूर्व में हुए परिसीमन में विसंगतियों की शिकायत आने के बाद वहां के सभी 100 वार्डों में फिर से परिसीमन कराया गया है इस संबंध में आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद शहरी विकास निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: जादुंग गांव की बदलेगी तस्वीर, बनेंगे 23 होम स्टे, पर्यटन रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य मे अब 11 नगर निगम:-

uttarakhand municipal Corporation अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगमों के अस्तित्व में आने के साथ ही राज्य में इनकी संख्या बढ़कर अब 11 हो गई है। अन्य निगमों में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, हल्द्वानी व काशीपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- डिजिटल हुआ लालकुआं रेलवे स्टेशन अब QRकोड से भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in अल्मोड़ा

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top