Pithoragarh Munsyari helicopter service :पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से शुरू होगी हेली सेवा, यात्रियों को मिलेगा लाभ..
Pithoragarh to Munsyari helicopter heli service will be start 30 september news today: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के हवाई यात्रियों के लिए उड़ान योजना के तहत एक राहत की खबर सामने आ रही है कि आगामी 30 सितंबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा प्रारंभ होने जा रही है जिसके लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने हवाई सेवा की मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं बल्कि हेली सेवा संचालन के लिए हेरिटेज एविएशन के माध्यम से हवाई सेवा का प्रारंभ किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Dehradun Kullu Manali flight: उत्तराखंड से हिमाचल के लिए 18 जून से शुरू होगी फ्लाइट ..
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार का सहयोग मांगा था जिस पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा की मंजूरी देने के साथ संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी हेली सेवा शुरू करने की जानकारी दी है जो 30 सितंबर से शुरू होने वाली है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन चयनित की जा रही है। हैरिटेज एविएशन को धारचूला के लिए हवाई सेवा संचालन के लिए सहमति दी गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।