Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun Kullu Manali flight | Himachal pradesh flight| time table| price| schedule| distance

Home / Dehradun Airport - Jolly grant / Dehradun Kullu Manali flight: उत्तराखंड से हिमाचल के लिए 18 जून से शुरू होगी फ्लाइट ..

Dehradun Airport - Jolly grant उत्तराखण्ड

Dehradun Kullu Manali flight: उत्तराखंड से हिमाचल के लिए 18 जून से शुरू होगी फ्लाइट ..

1 min read

Dehradun Kullu Manali flight: देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू मनाली के लिए 18 जून से एलाइंस एयर द्वारा शुरू की जा रही है 72 सीटर फ्लाइट सेवा 

Dehradun Kullu Manali flight उत्तराखंड से हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां अब उत्तराखंड से हिमाचल जाना और भी आसान हो जाएगा क्योंकि देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। बता दें कि आगामी 18 जून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि एलाइंस एयर का 72 सीटर विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार गुरुवार तथा शनिवार को देहरादून से मनाली के लिए संचालित होगा।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: मानसून में सड़क बंद होने पर मरीजों और गर्भवती को मिलेगी हेली एंबुलेंस

पहली फ्लाइट 18 जून मंगलवार को कुल्लू से सुबह 8:25 पर उड़ान भरकर 9:35 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी । इसके बाद यह फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरेगी तथा एक घंटा 20 मिनट में कुल्लू एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। वहीं इस फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।देहरादून से कुल्लू मनाली तक का 3999 रू/प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। देहरादून से कुल्लू तक इस फ्लाइट के शुरू होने से न केवल उत्तराखंड तथा हिमाचल सीधा-सीधा हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा बल्कि यात्रियों को सहूलियत होने के साथ ही समय की बचत भी होगी। वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Dehradun Airport - Jolly grant

To Top