Connect with us
piyush dimri of Karnaprayag chamoli became Lieutenant in indian army also got best cadet award in ota Gaya uttarakhand news
Image : social media ( Piyush Dimri Army Lieutenant)

UTTARAKHAND NEWS

बधाई: चमोली के पियूष डिमरी बने कुमाऊं रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट, बनें बेस्ट कैडेट मिला सिल्वर मेडल

Piyush Dimri Army Lieutenant : नाकोट के पीयूष डिमरी सेना में बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान…

piyush dimri of Karnaprayag chamoli became Lieutenant in indian army also got best cadet award in ota Gaya uttarakhand news:  उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं। इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना, जल सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको चमोली जिले के पीयूष डिमरी से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड के दो जांबाज सपूतों के साहस को सलाम, प्रशांत और हितेश को मिला सेना मेडल सम्मान

Piyush Dimri Karnaprayag chamoli: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के कर्णप्रयाग के नाकोट गांव के रहने वाले पीयूष डिमरी सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। दरअसल पीयूष ने हाई स्कूल की परीक्षा ज्योति विद्यालय ज्योर्तिमठ से उत्तीर्ण की है। इसके बाद पीयूष ने इंटर बलूनी क्लासेज देहरादून तथा ग्राफिक एरा से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। इतना ही नहीं बल्कि पीयूष ने विगत वर्ष सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की जिसके तहत बीते शनिवार को पीयूष ने बिहार के गया से पासिंग आउट परेड में बेस्ट कैडेट का सम्मान प्राप्त किया। पीयूष सेना की सातवीं कुमाऊं रेजिमेंट मे लेफ्टिनेंट के पद पर लखनऊ में तैनात हुए हैं।

पीयूष के पिता उमेश है शिक्षक, चाचा सेना मे दे रहे सेवाएं

बताते चलें पीयूष के पिता उमेश डिमरी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरणा ऐरास मे विज्ञान के शिक्षक हैं, जबकि पीयूष की माता रजनी देवी गृहणी है। पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके चाचा मुकेश डिमरी SI के पद पर तैनात है जबकि दूसरे चाचा आर्मी में है। पीयूष को उनसे ही आर्मी में जाने की प्रेरणा मिली है। पीयूष की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!