Connect with us
फोटो: सोशल मीडिया

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार देगी बेटियों को स्मार्टफोन जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया…

Uttarakhand Govt Smartphone scheme: उत्तराखंड सरकार मेधावी बालिकाओं को 24 जनवरी को देगी स्मार्टफोन

Uttarakhand Govt Smartphone Scheme: राज्य की बेटियों के लिए उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की और से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा आगामी 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे। बताते चलें कि रेखा आर्य ने रेखा आर्य ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों को इसकी तैयारियां पूर्ण करने के दिशा निर्देश दे दिए हैं। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड में विराजमान हैं एक ऐसा हनुमान धाम जहां पेड़ भी जपते हैं राम का नाम

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की स्थिति को बदलने तथा सामाजिक स्तर पर लड़कियों की हालत में सुधार लाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिसके अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान, ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में सीटों का आरक्षण आदि शामिल हैं। बालिका दिवस के अवसर पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ आयोजित कर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 320 मेधावी बालिकाओं को डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) वितरित किए जाएंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!