Connect with us
alt="uttarakhand police recruitment"

उत्तराखण्ड

खुशखबरी : उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 3000 पदों पर भर्ती की तैयारी, इच्छुक युवा रहे तैयार

alt="uttarakhand police recruitment"उत्तराखण्ड पुलिस में रूचि रखने वाले युवाओ के लिए प्रदेश सरकार एक अच्छी सौगात लेकर आयी है, जी हाँ अब जल्द ही प्रदेश में 3000 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती होनी है। जिसके लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को रिक्त पदों का प्रस्ताव भेज दिया है। इनमे यातायात पुलिस के 1700 और सिविल पुलिस के 1300 पद बताए गए है। बस प्रक्रिया शुरू होने के लिए शासन की हरी झंडी मिलने की ही देरी है। बता दे की 2021 में प्रस्तवित महाकुम्भ के मद्देनजर फोर्स  की जरूरत है , जिसके चलते ही नई भर्ती का दवाब है। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। पदोन्नति के बाद पुलिस में कॉन्स्टेबलों के करीब 1300 पद रिक्त हो रहे है। जबकि यातायात में कॉन्स्टेबलों की संख्या बढ़ाने को 1700 पुलिसकर्मियो की भर्ती का प्रस्ताव है।




शासन से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू:  प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की मौखिक स्वीकृति के बाद पुलिस मुख्यालय ने सिविल पुलिस और यातायात पुलिस में नई भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया। शासन की योजना तो ये है की पंचायत चुनाव की अचार सहिंता से पहले ही नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर ली जाए। पुलिस महानिदेश अनिल रतूड़ी का कहना है की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुलिस और यातायात में रिक्त पदों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है शासन से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।




More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!