Connect with us
uttaranchal university LLB student pragya singh went coma due to dehradun car Accident Uttarakhand latest news today
Image : social media ( Dehradun student car accident)

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Dehradun car accident: देहरादून तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर पहुंची कोमा में

Dehradun student car accident: दर्दनाक हादसे का शिकार हुई एलएलबी की छात्रा, जिंदगी और मौत के बीच की लड़ रही जंग…

uttaranchal university LLB student pragya singh went coma due to dehradun car Accident Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर तेज रफ्तार कार ने एलएलबी की छात्रा को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक मौके पर फरार हो गया जिसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद से घायल छात्रा की मां अस्पताल और पुलिस थाने के चक्कर काट रही है जो इस हादसे बाद से पूरी तरह टूट चुकी है।

यह भी पढ़े :Devprayag pickup accident: बद्रीनाथ हाईवे देवप्रयाग पिक‌अप खाई में गिरी 3 युवकों की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय प्रज्ञा सिंह बीते 23 अक्टूबर की शाम को दिल्ली से देहरादून लौट रही थी। तभी जैसे ही प्रज्ञा बस से उतरकर पैदल चलने लगी तो शाम के करीब 4:20 बजे सरोवर होटल के सामने प्रज्ञा को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी कार चालक फरार

हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। वही प्रज्ञा को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है। प्रज्ञा की हालत इतनी गंभीर है कि वो कोमा मे है जो जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है। वही प्रज्ञा की मां आशा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रज्ञा के पिता नहीं है जिसके कारण वो अकेले ही तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही है। इस भयावह हादसे ने पूरे परिवार को एक बार फिर से तोड़ कर रख दिया है।

13 साल के बेटे को घर पर अकेला छोड़कर माँ देख रही बेटी के ठीक होने की राह

प्रज्ञा का एक 13 साल का सबसे छोटा भाई सदमे मे है जो घर पर अकेला है की जबकि प्रज्ञा की मां अपना सारा समय बेटी की देखरेख मे दे रही है। आशा आईसीयू के बाहर बैठ कर बेटी के ठीक होने की राह देख रही है। इतना ही नहीं बल्कि आशा अस्पताल और पुलिस थानों के चक्कर काटने पर मजबूर है। पुलिस प्रशासन ने यह मामला हिट एंड रन केस का बताया है लेकिन इस मामले मे अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

प्रज्ञा को टक्कर मारने वाली कार का चला पता

प्रज्ञा को टक्कर मारने वाली कार का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन  द्वारा कारगी चौक पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमे सात काली गाड़ियों की पहचान की गई। जांच के बाद असल कार का पता चला जो हादसे की जिम्मेदार बताई गई वहीं हादसे को अंजाम देने वाली कार रुड़की में मिली है। पुलिस का कहना है कि कार कोई बुजुर्ग चला रहा था जिसकी पहचान करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!