Connect with us
Uttarakhand news:smit bisht of gopeshwar chamoli became lieutenant in Indian navy

उत्तराखण्ड

चमोली के स्मित बिष्ट बने नौसेना में लेफ्टिनेंट सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम, बढ़ाया प्रदेश का मान…

Smit bisht Navy lieutenant :चमोली के स्मित बिष्ट बने नौसेना में लेफ्टिनेंट, सेल्फ स्टडी के जरिए हासिल किया मुकाम, बढ़ाया परिजनों का मान…..

Smit bisht Navy lieutenant उत्तराखंड के होनहार युवा आज शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद के क्षेत्र समेत अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। जो बेहद सराहनीय और प्रशंसा के काबिल है। इसके साथ ही प्रदेश के युवा नौसेना ,थल सेना समेत विभिन्न सेनाओं मे उच्च अधिकारी बन वर्चस्व प्राप्त कर रहे हैं।जिनकी काबिलियत पर पूरे प्रदेश को गर्व होता है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे होनहार युवा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में सफलता हासिल की हो। आज हम आपको चमोली जिले के स्मित बिष्ट से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: चमोली की दो बेटियों ने हासिल किया मुकाम, प्रियंका व सोनम बनी सेना में सब लेफ्टिनेंट

Smit Bisht chamoli uttarakhand बता दें चमोली जिले के गोपेश्वर के निवासी स्मित बिष्ट ने सेल्फ स्टडी के जरिए नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। दरअसल स्मित ने अपनी प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल की शिक्षा गोपेश्वर स्थित केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण की जबकि उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से उत्तीर्ण की है। जिसके पश्चात वर्तमान मे स्मित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह उनका अंतिम वर्ष है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के साथ ही स्मित ने ऑनलाइन सेल्फ स्टडी कर यह विशेष उपलब्धि हासिल की है। स्मित के पिता ललित मोहन बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है जबकि उनकी माता जया बिष्ट गोपेश्वर के दशोली विकासखंड में सरकारी प्राइमरी स्कूल लासी की प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है। स्मित की इस विशेष उपलब्धि के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ के मेल्टा गांव की शिवानी भंडारी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!