Connect with us
Uttarakhand pahari Gallery: Child singer Daksh Karki new song 'Uttarayani Agee' released. Daksh Karki new song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / बाल गायक दक्ष कार्की का नया गीत हुआ रिलीज, दर्शकों ने दिया खूब प्यार

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

बाल गायक दक्ष कार्की का नया गीत हुआ रिलीज, दर्शकों ने दिया खूब प्यार

1 min read

Daksh Karki new song: उत्तरायणी पर दक्ष कार्की का एक और नया गीत हुआ रिलीज, हमेशा की तरह दर्शकों का मिल रहा खूब प्यार..

अपनी सुमधुर गायकी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले लोकगायक पप्पू कार्की को भला कौन भूल सकता है। आज पप्पू कार्की भले ही हमारे बीच नहीं हों परन्तु उनका बेटा दक्ष पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उत्तराखण्ड संगीत जगत में पहचान बनाने की ओर अपने कदम बढ़ा चुका है। जी हां… लोकपर्व उत्तरायणी घुघुतिया पर बाल गायक दक्ष कार्की का एक और खूबसूरत गीत ‘उत्तरैणी ऐगे’ शुक्रवार को पप्पू कार्की यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत गीत के बोल जहां हेमंत बिष्ट ने लिखे हैं वहीं चंदन का सुमधुर संगीत गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस विडियो गीत का पोस्टर सौरभ पुल्स द्वारा तैयार किया गया है जबकि विडियो मिक्सिंग आदि सागर शर्मा द्वारा की गई है।
(Daksh Karki new song)
यह भी पढ़ें- उतरायणी कौतिक में अपने गीतों से दक्ष कार्की ने बाँधी ऐसी समा… कि हर कोई झूम उठा

बता दें कि बाल गायक दक्ष कार्की का एक और नया गीत ‘उत्तरैणी ऐगे’ शुक्रवार को पप्पू कार्की यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। हर बार की तरह दक्ष के इस नए गीत को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज चंद घंटों के भीतर ही जहां इसे 33 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं काफी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है। आपको बता दें कि बागेश्वर सहित जगह जगह आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेलों में पहले भी दक्ष अपनी सुमधुर गायकी से न केवल लोगों को थिरकने को मजबूर कर चुका है बल्कि अपनी मधुर आवाज से उसने दर्शकों की खूब तालियां भी बटोरी है।

(Daksh Karki new song)

यह भी पढ़ें- उत्तरायणी कौतिक बागेश्वर में दक्ष कार्की ने दी, अपने पिता के दो सुप्रसिद्ध गीतों को अपनी आवाज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top