Connect with us
Tejas Tiwari chess player from Haldwani nainital, got third place in Malaysia Commonwealth Championship uttarakhand latest news today
Image : Devbhoomi darshan ( Tejas Tiwari chess player)

Home / UTTARAKHAND NEWS / हल्द्वानी के 8 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने मलेशिया कामनवेल्थ चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

हल्द्वानी के 8 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने मलेशिया कामनवेल्थ चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा

1 min read

Tejas Tiwari chess player  : 8 वर्ष के तेजस तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में किया भारत का प्रतिनिधित्व, तृतीय स्थान किया हासिल.

Tejas Tiwari chess player from Haldwani nainital, got third place in Malaysia Commonwealth Championship uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के नौनिहाल आज पढ़ाई के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के अभी तक कई सारे नौनिहाल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत के बलबूते पर राज्य समेत पूरे देश को गौरवान्वित महसूस करा चुके है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार नौनिहालों से रूबरू करवाते रहते है ,जिन्होंने किसी विशिष्ट क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के तेजस तिवारी से रूबरू करवाने वाले हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े :mansi joshi cricketer: उत्तराखंड की मानसी जोशी महिला प्रीमियर लीग में चयनित, 30 लाख रुपए की हुई धनवर्षा

Tejas Tiwari haldwani chess player malaysia commonwealth championship : देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में तेजस तिवारी के परिजनों ने बताया कि तेजस दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के छात्र हैं। तेजस अभी कक्षा 2 में अध्यनरत है ,जिनकी उम्र अभी 8 वर्ष है। दरअसल तेजस ने मलेशिया के कुआलालंपुर मे 8 से 17 नवंबर तक आयोजित कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड समेत पूरे देश का मान बढ़ाया है।

तेजस तिवारी ने अपने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

बताते चले तेजस ने क्लासिकल फॉर्मेट में खेले गए 9 राउंड में 5.5 अंक अर्जित किए और अपनी स्टेंडर्ड फीडे रेटिंग में 42 पॉइंट की बढ़त की। हालांकि अंतिम मैच में हार के कारण वो मामूली अंतर से चूक गए लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। वही कॉमनवेल्थ ब्लिट्ज इवेंट में तेजस ने अपनी बिल्ट्ज़ रेटिंग में 48 पॉइंट की बढ़त दर्ज करते हुए अंडर–8 आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंदु तिवारी व शरद तिवारी के सुपुत्र तेजस ने 9 दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को करारी शिकस्त दी। जबकि बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर के खिलाड़ियों से मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन हार के बाद भी उनके प्रदर्शन ने हर किसी का दिल जीत लिया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top