Connect with us
Searching for a doctor number on Google cyber crime fraud bank account empty laksar haridwar uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar cyber fraud news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar cyber fraud: हरिद्वार गूगल पर डाक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा भारी, युवक का अकाउंट हो गया खाली

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar cyber fraud: हरिद्वार गूगल पर डाक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा भारी, युवक का अकाउंट हो गया खाली

1 min read

Haridwar cyber fraud news : इंटरनेट पर डॉक्टर का मोबाइल नंबर ढूंढना युवक को पड़ा भारी, लग गया एक लाख रुपये का चूना...

Searching for a doctor number on Google cyber crime fraud bank account empty laksar haridwar uttarakhand latest news today : उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों को लाखों करोड़ों रुपए का चूना लग चुका है। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां पर इंटरनेट मे डॉक्टर का नंबर तलाशना एक युवक को भारी पड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि युवक के नम्बर को हैक करके साइबर ठगो ने उनके खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिए।

यह भी पढ़े :Almora Cyber Crime: अल्मोड़ा में SBI एप डाउनलोड करना पड़ा भारी लगा 4.5 लाख का चूना

Haridwar cyber crime news: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी निवासी जितेंद्र सिंह ने इंटरनेट मीडिया से रुड़की के एक डॉक्टर का नंबर तलाशा। इसके बाद उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया तो फोन करने के बाद शातिर ठगों ने जितेंद्र के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात एप्लीकेशन की लिंक भेजी। जितेंद्र ने लिंक पर बिना कुछ सोचे समझे क्लिक कर एप को डाउनलोड कर दिया। यह ऐप एक रिमोट एक्सेस टूल था जिसके जरिए साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर का नियंत्रण हासिल कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि जितेंद्र का वही नंबर उनकी माता के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया रुड़की शाखा के बैंक खाते से जुड़ा था, जिससे नंबर हैक होते ही अज्ञात ठगो ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 50 – 50 हज़ार रुपये निकाल लिए।

नम्बर हैक कर साइबर ठगो ने की 1 लाख रुपये की ठगी, मामले की जाँच शुरू ( haridwar cyber fraud news) 

पैसे निकलने के बाद तुरंत पीड़ित जितेंद्र ने इसकी जानकारी बैंक को दी। लेकिन तब तक उनके खाते से पूरी रकम निकल चुकी थी। जितेंद्र ने थाना पिरान कलियर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top