Connect with us
alt="uttarakhand soldier died"

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत… पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

alt="uttarakhand soldier died"

उत्तराखंड के वीर जवान की ड्यूटी के दौरान मौत की खबर आ रही है। बताया गया है कि मृतक जवान राज्य के बागेश्वर जिले का रहने वाला था एवं मृत्यु के दौरान वह गत बुधवार को अपनी ड्यूटी में ही तैनात था। जवान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। जवान की अचानक मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ था वहीं आज जैसे ही मृतक जवान पूरन सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृहजनपद पहुंचा तो पूरे शहर में ही मातम पसर गया। गमहीन माहौल के बीच जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज दोपहर को सरयू-गोमती के संगम पर स्थित उनके पैतृक घाट पर किया गया। इस मौके पर कौसानी सिग्नल कोर की 12 जवानों की टीम ने उन्हें अंतिम सलामी दी। 52 वर्षीय मृतक जवान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं जिनमें उनकी पत्नी सहित दो बेटियां एवं एक बेटा शामिल हैं।




प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के जेठाई क्षेत्र के बंग्चूड़ी गांव निवासी पूरन सिंह भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग 510 आर्मी बेस वर्कशॉप मेरठ में थी। बुधवार को जब जवान ड्यूटी पर तैनात थे तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने अपने साथी सिपाहियों से पेट में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। सेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही जवान की मृत्यु का समाचार उनके परिजनों को दिया गया तो पूरे घर में कोहराम मच गया। आज सुबह मृतक जवान पूरन सिंह का पार्थिव शरीर सेना के अधिकारियों द्वारा उनके गृह जनपद लाया गया। सेना के वाहन से जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो परिजनों का दर्द आंसूओं में झलकने लगा। जहां बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं पत्नी बल्पा देवी की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद गमहीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया गया जहां उनके पुत्र सुरेश सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।




More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!