Connect with us
इन्वेस्टर्स समिट 2018: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात,देवभूमि बनेगी डिजिटल देवभूमी

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / इन्वेस्टर्स समिट 2018: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात,देवभूमि बनेगी डिजिटल देवभूमी

उत्तराखण्ड बुलेटिन देहरादून

इन्वेस्टर्स समिट 2018: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात,देवभूमि बनेगी डिजिटल देवभूमी

1 min read

इन्वेस्टर्स समिट 2018: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात,देवभूमि बनेगी डिजिटल देवभूमी


मुकेश अम्बानी हमेशा देवभूमी उत्तराखंड के लिए नयी नयी सौगात तो पेश करते ही है, अभी फिर एक बार अंबानी ने उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में कहा कि जियो पर्यावरण की रक्षा करने वाले उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देगा। उत्तराखंड में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के बाद अब रिलायंस जियो अगले दो साल में उत्तराखंड के 2,385 से अधिक विद्यालयों को उच्च गति इंटरनेट से जोड़ेगा। मुकेश अम्बानी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड को ‘डिजिटल देवभूमि’ बनाना है। यह बात खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार को यह बात कही।

इन्वेस्टर्स समिट 2018: मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड को दी खास सौगात,देवभूमि बनेगी डिजिटल देवभूमी



बता दे की रियालंस ग्रुप के सीएमडी मुकेश अंबानी उत्तराखंड डेस्टिनेशन इन्वेस्टर्स समिट में नहीं पहुंच पाए। लेकिन उन्होंने अपने वीडियो के माध्यम से दिए संदेश में राज्य में निवेश के नए प्लान की घोषणा की। उत्तराखंड निवेशक शिखर सम्मलेन में उन्होंने कहा, राज्य में जियो पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रैंडली बिजनेस को बढ़ावा देगा। इसी के साथ स्वास्थ्यसेवा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं की आपूर्ति में सुधार करेगा। इससे नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आएगा। जियो ‘डिजिटल उत्तराखंड’ को लेकर प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक के पास सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली डिजिटल कनेक्टिविटी और सेवाएं होंगी।”





अंबानी ने कहा, इन सभी से अतिरिक्त रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और राज्य के नागरिकों के लिए आय के अधिक अवसर खुलेंगे। हमारी दो साल के अंदर 2,185 सरकारी विद्यालयों और 200 से अधिक सरकारी महाविद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है। रिलायंस ग्रुप ने उत्तराखंड में सबसे बड़ा चार हजार करोड़ का निवेश किया है। जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिला है। अम्बानी का देवभूमी के साथ विशेष लगाव है और २०१३ की त्रासदी में भी उन्होंने काफी बड़े स्तर पर उत्तराखण्ड की मदद की थी। अंबानी ने कहा कि उत्तराखण्ड पवित्र भूमि और ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है। इसी की वजह से देश भर में उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top