उत्तराखंड: बीजेपी हाईकमान का बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा, CM पद मामले में उलटफेर
Published on

By
उत्तराखण्ड की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा आलाकमान ने अब वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली बुला लिया है। इस खबर के मिलते ही उत्तराखंड की सियासत में जहां हड़कंप मच गया है वहीं सियासी गलियारों में अटकलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बता दें कि निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को ही दिल्ली से लौटे हैं ऐसे में अचानक कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत को दिल्ली बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि दिल्ली में सीएम चयनित होने की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। यह इस बात की ओर भी इशारा कर रही है कि वंशीधर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
(BJP Bansidhar Bhagat)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अगले CM की दौड़ में शामिल हैं धन सिंह रावत का नाम, जानिए इनका राजनैतिक सफर
खैर वास्तव में सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तरह के संकेत सामने आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि सीएम की घोषणा करते हुए भाजपा आलाकमान एक बार फिर उत्तराखण्ड वासियों को चौंकाने जा रहा है। ऐसे में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम की कुर्सी पर विराजमान होने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है।
(BJP Bansidhar Bhagat)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री, ऋतु खंडूरी को दिल्ली से आया बुलावा
सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।
Rishikesh badrinath highway accident: देवप्रयाग के पास बस और टैक्सी में जबरदस्त भिड़ंत, छह पर्यटक घायल...
Dehradun rain news today : सवारियों से भरे बोलेरो वाहन के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, एक...
Mohit Rana Army officer garhwal rifles IMA गर्व की बात: खन्नी गांव के मोहित सिंह राणा...
anushka rawat SELAQUI car accident: 39 दिन बाद बुझ गई उम्मीद की लौ, सेलाकुई सड़क हादसे...
PWD JE khajan rawat junior engineer: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के वार्षिक अधिवेशन से लौटते वक्त...
Haldwani leopard attack today: तेंदुए ने महिला को बनाया निशाना, सड़क न होने से नहीं मिल...