Connect with us
Uttarakhand New CM News: Uttarakhand may get its first woman Chief Minister, Ritu Khanduri got a call from Delhi

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री, ऋतु खंडूरी को दिल्ली से आया बुलावा

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री, ऋतु खंडूरी को दिल्ली से आया बुलावा

1 min read

Uttarakhand New CM News: उत्तराखंड नए मुख्यमंत्री के चेहरों के लिए रेस में अब भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी के नाम ने भी रफ्तार पकड़ ली है

उत्तराखण्ड में न‌ए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों से लेकर आम जनमानस की जुबां पर एक ही सवाल तैर रहा है, “अगला मुख्यमंत्री कौन?” सोशल मीडिया पर आम जनता के साथ ही क‌ई विधायक जहां मुख्यमंत्री पद पर निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपनी पसंद बता रहे हैं तो भाजपा के क‌ई अन्य कद्दावर नेताओं के नाम भी अगले मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी गलियारों में तैर रहे हैं। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, लोकसभा सांसद अजय भट्ट तथा धन सिंह रावत शामिल हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री ऋतु भूषण खंडूरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि सच में ऐसा हुआ तो राज्य को पहली मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री पद पर चर्चा के लिए कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी को शनिवार सुबह ही दिल्ली बुलाया गया है। हाईकमान का संदेश मिलने पर ऋतु दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। (Uttarakhand New CM News)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड में धामी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने पकड़ा जोर भाजपा हाईकमान को लिखा पत्र

बता दें कि इस समय निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तराखण्ड भाजपा के क‌ई बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक अब पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी एवं भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूरी को भी दिल्ली बुलाया गया है। इस खबर के बाद से उत्तराखंड में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को पहली महिला मुख्यमंत्री दे सकते हैं। उधर दूसरी ओर इस संबंध में ऋतु का कहना है कि हाईकमान का संदेश मिलने पर वह दिल्ली जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम है या नहीं, इस बात की उन्हें तनिक भी जानकारी नहीं है। वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में ही काम करेंगी। बताते चलें कि ऋतु के पति राजेश भूषण केंद्र सरकार में सीनियर हेल्थ सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी करीबी संबंध है। ऐसे में अगर ऋतु खंडूड़ी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो इस बात में किसी को बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा। वैसे भी भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर चौंकाने में माहिर हैं। ( Uttarakhand New CM News)

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top