Connect with us
Uttarakhand news: Vaibhav Joshi of Dina village of nainital selected for the post of scientist in ISRO.

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: दीना गांव के वैभव जोशी का वैज्ञानिक पद पर इसरो में हुआ चयन

Vaibhav Joshi ISRO Scientist: गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, इसरो में वैज्ञानिक बना दीनी गांव का वैभव, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल…

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर सफलता का परचम लहराने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं ने अनेकों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक पद पर हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले वैभव जोशी की, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक बन गए हैं। वैभव की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Vaibhav Joshi ISRO Scientist)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: तरुण बिष्ट का आईआईटी मुंबई और आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी के लिए हुआ चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी वैभव जोशी का चयन, बतौर वैज्ञानिक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में हो गया है। बता दें कि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे के छात्र रहे वैभव ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के पश्चात अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। बताते चलें कि वैभव की मां उमा जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। वैभव अपनी मां के साथ वर्तमान में पंतनगर में रहते हैं। उनके पिता भरत नंदन जोशी का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। मां उमा जोशी ने ही उनकी अच्छी खासी परवरिश कर उन्हें सफलता के इस मंच तक पहुंचाया है।
(Vaibhav Joshi ISRO Scientist)

यह भी पढ़ें- गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड के लाल जितेश का इसरो‌ में हुआ चयन, बने मैकेनिकल साइंटिस्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!