Connect with us
गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड के लाल जितेश का इसरो‌ में हुआ चयन, बने मैकेनिकल साइंटिस्ट

Home / उत्तराखण्ड / गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड के लाल जितेश का इसरो‌ में हुआ चयन, बने मैकेनिकल साइंटिस्ट

उत्तराखण्ड नैनीताल

गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड के लाल जितेश का इसरो‌ में हुआ चयन, बने मैकेनिकल साइंटिस्ट

1 min read

Jitesh dhariyal ISRO Scientist: गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, जितेश धारियाल बने इसरो में मैकेनिकल साइंटिस्ट..

राज्य के युवा आज देश-विदेश में अपने हुनर तथा काबिलियत ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं। चाहे कोई भी क्षेत्र हो राज्य के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन  आंध्र प्रदेश में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) मे मैकेनिकल साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतीराम निवासी जितेश धारियाल की, जिन्हें इसरो की ओर से तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र भी भेज दिया गया है।
(Jitesh dhariyal ISRO Scientist)
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2022: उत्तराखंड के आकाश मधवाल हुए मुंबई इंडियंस में चयनित, प्रदेश का बड़ा मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के हल्दुचौड़ निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता एवं सेंचुरी मिल कर्मी कैलाश धारियाल के पुत्र जितेश धारियाल का चयन इसरो मे बतौर मैकेनिकल साइंटिस्ट के रूप मे हुआ है। बता दे कि जितेश बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। वर्ष 2010 में जितेश का नाम आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी मे हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप टेन मेरिट मे रहा। इसके साथ ही वर्ष 2012 में इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उन्होंने 96% अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वर्ष 2016 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक करने के पश्चात उनका इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली में प्लेसमेंट हो गया। 2017 में जितेश का प्रमोशन डिप्टी मैनेजर के पद पर हुआ। वर्ष 2019 में जितेश ने इंद्रप्रस्थ गैस से इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात जितेश ने प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी शुरु कर दी ।उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन इसरो मे मैकेनिकल साइंटिस्ट के पद पर हो गया। इस सफलता से उनके घर तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
(Jitesh dhariyal ISRO Scientist)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की तृप्ति जोशी, अमेरिका की यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक के लिए चयनित प्रदेश का बड़ा मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top