Connect with us
Uttarakhand news: Gaurav Pachauli of champawat selected in National Children Science Congress. Gaurav Pachauli National Children Science Congress

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: गौरव का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन, अहमदाबाद में दिखाएंगे हुनर

Gaurav Pachauli National Children Science Congress: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हुआ गौरव पचौली का चयन, दिखाएंगे पहाड़ों की सबसे बड़ी समस्या पलायन का माडल….

‘पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं।’ चंद शब्दो की इस लोकोक्ति को उत्तराखंड के होनहार नौनिहाल अक्सर चरितार्थ करते रहते हैं। जिनके बारे में आए दिन हम आपको रूबरू भी कराते रहते हैं।‌इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के रहने वाले गौरव पचौली की। गौरव की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Gaurav Pachauli National Children Science Congress)
यह भी पढ़ें- 26 जनवरी को राजपथ (कर्तव्य पथ) पर नजर आएंगे उत्तराखंड के आशुतोष उप्रेती

बता दें कि वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में शिक्षा अर्जित कर रहे गौरव पचौली का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है।‌ बताया गया है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के उपरांत उन्हें यह अवसर मिला है। इसके अतिरिक्त वह बीते दिनों क्षेत्रीय विज्ञान कांग्रेस में कानपुर में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहाड़ों की सबसे बड़ी समस्या पलायन पर एक माडल बनाकर प्रदर्शित किया, जिसे निर्णायकों द्वारा खासा सराहा गया। यही कारण है कि अब वह अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना हुनर दिखाएंगे। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।
(Gaurav Pachauli National Children Science Congress)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आयशा ने मरीजों के लिए बनाया ऐसा प्रोजेक्ट हुई इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!