Connect with us
ऊधम सिंह नगर: नव नियुक्त DM IAS उदय राज सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार बताई प्राथमिकताएं

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर: नव नियुक्त DM IAS उदय राज सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार बताई प्राथमिकताएं

Udham Singh Nagar DM: उत्तराखण्ड शासन द्वारा आईएएस अधिकारी युगल किशोर पंत की जगह ऊधम सिंह नगर जिले के न‌ए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं आईएएस उदय राज सिंह, कार्यभार ग्रहण कर बताई प्राथमिकताएं….

उत्तराखण्ड शासन ने बीते दिनों 36 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिनमें उधमसिंह नगर जिले के न‌ए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी उदय राज सिंह को सौंपी गई थी। जिसके क्रम में ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह ने बीते रोज जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में संक्षिप्त परिचय बैठक का आयोजन किया। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वच्छ व पारदर्शिता के साथ प्रशासन द्वारा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
(Udham Singh Nagar DM)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: 36 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले उदय राज सिंह बने उधमसिंह नगर के न‌ए DM

उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को इस सोच के साथ काम करना चाहिए कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सीधे जनता तक पहुंचाये। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित करते हुए कहा कि वे सीधे जनता से जुड़कर कार्य करें ताकि प्रशासन व जनता के बीच में कोई ऐसी कड़ी न हो जो आम जनमानस को उनके लाभ से वंचित रख सकें।
(Udham Singh Nagar DM)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में फिर बदले गए DM, मयूर टिहरी तो सौरभ रूद्रप्रयाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in उत्तराखण्ड

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top