Connect with us
Uttarakhand IAS transfer: Mayur Dixit Tehri Garhwal and Saurabh Gaharwar will take charge new DM of Rudraprayag. Tehri Garhwal Rudraprayag DM

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में फिर बदले गए DM, मयूर टिहरी तो सौरभ रूद्रप्रयाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड में फिर बदले गए DM, मयूर टिहरी तो सौरभ रूद्रप्रयाग की संभालेंगे जिम्मेदारी

1 min read

Tehri Garhwal Rudraprayag DM: उत्तराखण्ड शासन ने जारी किया तबादला आदेश, आईएएस विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी बदले गए रूद्रप्रयाग एवं टिहरी गढ़वाल जिलों के डीएम….

उत्तराखण्ड में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आज फिर राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के मुताबिक जहां सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं टिहरी गढ़वाल एवं रूद्रप्रयाग जिले के अधिकारियों के कार्यभारों में फेरबदल करते हुए आईएएस मयूर दीक्षित को टिहरी गढ़वाल जबकि आईएएस सौरभ गहरवार को रूद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
(Tehri Garhwal Rudraprayag DM)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: 36 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले उदय राज सिंह बने उधमसिंह नगर के न‌ए DM

बता दें कि आईएएस सौरभ अभी तक टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे जबकि आईएएस मयूर दीक्षित के पास रूद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी थी। वहीं IAS सुशील कुमार गढ़वाल आयुक्त का कार्यभार संभालते हुए बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके बाद शासन ने अब आईएएस विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल आयुक्त का कार्यभार सौंपा है।
(Tehri Garhwal Rudraprayag DM)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मयूर दीक्षित होंगे रुद्रप्रयाग के 26वें DM , MAYUR DIXIT IAS

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top