उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन खूब बरसेंगे बादल रहें सावधान!!!!
Published on

By
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का भारी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 सितंबर तक नैनीताल, चंपावत पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और अल्मोड़ा समेत गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ झमाझम बारिश की संभावना है जिसके चलते पर्वतीय जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि इस दौरान आप पर्वतीय रूट पर सफर कर रहे हैं तो सावधानी बरतें।
(Uttarakhand Rain News live)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UKSSSC ) ने जारी किया भर्ती कैलेंडर…
आपको बता दें देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। बीते लंबे समय से बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि मानसून कमजोर पड़ने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
(Uttarakhand Rain News live)
यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय बाद शिक्षकों को दी बड़ी सौगात…
सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।
Uttarakhand Weather IMD Alert : प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की आशंका, चार जनपदों में...
Uttarakhand weather rain update : गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊँ मंडल तक बरसेंगे बदरा, भारी बारिश...
Uttarakhand heavy rain alert : प्रदेश में आज से आगामी 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम...
Uttarakhand monsoon entry date 2025 : उत्तराखंड मे जल्द पहुुंचेगा मानसून, 10 जून के बाद कभी...
Uttarakhand heavy rain alert: उत्तराखण्ड में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में...
Uttarakhand Rain News IMD: सही साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में...