Connect with us
Uttarakhand latest news braking: School closed in 2 districts of Uttarakhand, heavy rain alert issued. Uttarakhand school Closed Rain

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश का अलर्ट जारी….

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश का अलर्ट जारी….

1 min read

Uttarakhand school Closed Rain: राज्य में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी, चम्पावत एवं उधमसिंह नगर जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र…

राज्य में बीते रोज से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में आगामी 14 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य के सभी जिलों के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ ग‌ए हैं। राज्य के चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारियों ने तो अपने अधीनस्थ आने वाले जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 11 सितंबर यानी कल सोमवार के लिए एक दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी है।
(Uttarakhand school Closed Rain)
Champawat school closedयह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी

इस संबंध में चम्पावत जिले के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय एवं ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार 11 सितंबर को भी जिले में कहीं कहीं तीव्र गर्जन के साथ भारी बारिश एवं आकाशिय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से 11 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
(Uttarakhand school Closed Rain)
उत्तराखंड के 2 जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश का अलर्ट जारी....

यह भी पढ़ें- चंपावत: अब यहां स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top