Connect with us
Good News: Great news for students who failed in Uttarakhand board exam fill rechecking form to two times

Home / उत्तराखण्ड / Good News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी

उत्तराखण्ड देहरादून

Good News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी

1 min read

uttarakhand board rechecking form: उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा के लिए मिलेंगे दो अवसर

उत्तराखंड के हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में दो विषयों में फेल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखंड बोर्ड में सुधार परीक्षा देने के बाद भी फेल हुए होने वाले विद्यार्थियों को पास होने के लिए दो और अवसर मिलेंगे। बता दें कि मुख्य परीक्षा मे फेल होने के बाद सुधार परीक्षा में वह शामिल हो सकते हैं।उत्तराखंड बोर्ड की इस वर्ष हुई बोर्ड की मुख्य परीक्षा में फेल हुए लगभग 21 हजार परीक्षार्थियों ने सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था।(uttarakhand board rechecking form)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: भारी बारिश के अलर्ट के चलते एक जिले में स्कूल रहेगा बंद आदेश जारी

जिसमे हाईस्कूल में दो विषयो एंव इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल विद्यार्थी ही सुधार परीक्षा के लिए योग्य हैं। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें हाईस्कूल में 8780 व इंटरमीडिएट में 6923 परीक्षार्थी पास हुए । वही हाईस्कूल में 3176 व इंटरमीडिएट में 2423 फेल हुए हैं। परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी के अनुसार परीक्षार्थी को पास होने के लिए तीन बार अवसर मिलेगा। सुधार परीक्षा में फेल हुए छात्रों के पास अभी परीक्षा उत्तीर्ण करने के दो और मौके है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top