Connect with us
Dehradun to Kolkata flight

उत्तराखण्ड

Dehradun to Kolkata flight: देहरादून से कोलकाता के लिए 31 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट

Dehradun to Kolkata flight: इंडिगो कंपनी करेगी हवाई सेवा का संचालन, 180 सीटर विमान भरेगा उड़ान….

Dehradun to Kolkata flight
राज्य में यातायात व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है। सड़क एवं रेल सेवाओं के साथ ही उत्तराखंड से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए हवाई कनेक्टिविटी भी लगातार मजबूत हो रही है। हवाई सेवा से जुड़ी एक ऐसी ही अच्छी खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां आगामी 31 मार्च से देहरादून से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सीधी फ्लाइट से जुड़ जाएगा। इसके लिए हवाई सेवा का संचालन इंडिगो कंपनी द्वारा अपने 180 सीटर विमान के जरिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dehradun Banglore Flight Time: देहरादून से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट जाने किराया

इस संबंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक 31 मार्च से शुरू होने जा रही इंडिगो कंपनी की यह हवाई सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। बताया गया है कि कोलकाता से पूर्वाह्न में रवाना होने के बाद इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 12.15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। जहां से दोपहर 12:50 बजे यात्रियों को लेकर वापस कोलकाता के लिए रवाना होगी। इस सेवा के शुरू होने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंडिगो कंपनी की फ्लाइटों की संख्या 15 हो जाएगी वहीं अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, प्रयागराज, बंगलुरू, लखनऊ, पुणे, जयपुर के बाद अब कोलकाता भी राजधानी देहरादून से डायरेक्ट फ्लाइट से जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- Pithoragarh To Delhi Flight : पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट हुई शुरू जानें किराया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!