उत्तराखण्ड देहरादून
Dehradun Banglore Flight Time: देहरादून से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट जाने किराया
1 min read
Dehradun Banglore Flight Time: देहरादून बेंगलुरु के बीच शुरू हुई विस्तारा की फ्लाइट जानिए समय
Dehradun Banglore Flight Time: देहरादून से बंगलुरु की यात्रा करने वाले लोगों को नई हवाई सेवा की सौगात मिल गई है। जी हां.. देहरादून से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार 21 मार्च से विमानन कंपनी विस्तारा, देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। बता दें कि वर्तमान में विस्तारा कंपनी द्वारा देहरादून और मुंबई के बीच दो हवाई सेवाएं संचालित की जाती है,इस फ्लाइट के शुरू होने से अब विस्तारा कंपनी की फ्लाइट तीन शहरों से बंगलुरु, देहरादून और मुंबई से आपस में जुड़ गई है। बता दें कि गुरुवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे की जगह करीब एक घंटा विलंब से 3.30 बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर पहुंची।
यह भी पढ़िए: देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
इसके बाद एयरपोर्ट से यह फ्लाइट 3 बजे की जगह शाम करीब 4.30 बजे 112 यात्रियों को लेकर वापस बंगलूरू के लिए रवाना हुई। बताते चलें कि देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो द्वारा पहले से अपनी फ्लाइट संचालित की जा रही है। अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें संचालित हो रही है।जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मिल गए हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट सेवा की शुरूआत की है। अगर बात करें किराए की तो यह 9 हजार से 10 हजार के बीच रहेगा।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
