Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Vikash lakhera tehri garhwal uttarakhand Assam rifles DG

उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल

गौरवान्वित पल: उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा बने असम राइफल्स में महानिदेशक

Vikash lakhera Assam rifles DG: उत्तराखंड के लाल लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेडा संभालेंगे असम राइफल्स की कमान…..

Vikash lakhera Assam rifles DG : उत्तराखंड के कई युवाओं का सपना होता है सेना में भर्ती होने का जिसके लिए वे जी तोड़ मेहनत कर इस विशेष उपलब्धि को हासिल करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आगे चलकर सेना मे उच्च अधिकारी बन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाते हैं। इसके साथ ही वायु सेना, थल सेना और जल सेना में मुख्य अधिकारियों के तौर पर जिम्मेदारियों को निभाने में उत्तराखंड के अधिकारियों का दबदबा भी अधिक रहा है। इसी बीच अब उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा को असम राइफल्स का महानिदेशक बनाया गया है जो पूरे उत्तराखंड के लिए बेहद गौरवान्वित पल है।
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल के वीरेंद्र सिंह बोहरा बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, बढ़ाया प्रदेश का मान

Lieutenant Vikas lakhera Uttrakhand
बता दें लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के जाखण गांव के रहने वाले हैं जो असम राइफल्स के महानिदेशक बने हैं। विकास लखेड़ा का पूरा परिवार वर्तमान में देहरादून में ही रहता है। दरअसल विकास लखेड़ा की पढ़ाई देहरादून के डीएवी कॉलेज से पूरी हुई है जिसके चलते वह आईएमए से पास आउट हुए और फोर लाइट रेजीमेंट में कमीशन हुए थे। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश ,नागालैंड और असम में भी सेवाएं दे चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा का उत्तराखंड से बहुत गहरा लगाव रहा है जिसके चलते वह समय मिलते ही अक्सर देहरादून पहुंचते हैं। इतना ही नहीं बल्कि लेफ्टिनेंट जनरल विकास सिख रेजीमेंट के साथ ही बीएसएफ के डीआईजी भी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल विकास के परिवार में उनके छोटे भाई भी सेना से ताल्लुक रखते हैं जो उत्तराखंड के लिए बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- NSA Ajit Doval UTTARAKHAND: उत्तराखण्ड के लाल अजीत डोभाल फिर बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top