प्रतिभाओं की जननी देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवा आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहराकर देश-विदेश में अपने माता-पिता के साथ ही राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। शिक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, गीत-संगीत से लेकर नृत्य के रंगमंच तक आज चारों ओर राज्य के युवाओं ने अपना जलवा दिखाया है। आज हम आपको ऐसे ही प्रतिभावान युवा से रूबरू कराएंगे जिसने अपनी छोटी सी उम्र में ही एक नया कीर्तिमान स्थापित कर पूरे देश में देवभूमि का मान बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं, देहरादूनके अंश नेगी की जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर बैडमिंटन की रैंकिंग में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। “प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है” यह कहावत 13 वर्षीय अंश नेगी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अंश नेगी ने अपने क्षेत्र के साथ साथ पुरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है, अंश ने यह कारनामा अंडर-13 आयु वर्ग में किया है।
मूल रूप से देहरादून निवासी इस युवा शटलर नेबैडमिंटनएसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई अंडर-13 आयु वर्ग रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। वैसे तो उत्तराखंड का हर युवा शटलर बैडमिंटन में अपनी छाप छोड़ रहा हैं। परंतु देवभूमि के होनहार बेटे अंश ने तो बैडमिंटन में कमाल ही कर दिया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा जारी रैंकिंग में अंश ने 774 अंक हासिल कर रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम की है। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के ओम तो तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के प्रणव राम है। होनहार बालक अंश अभी टच वूड स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। अंश के माता पिता कहते है, कि रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने के लिए उन्हें अंश पर गर्व हैं। अंश ने हमारे साथ-साथ देवभूमि का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंश के रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आने के बाद पूरा घर खुशी से झूम उठा है। बता दें छठी कक्षा का छात्र अंश अप्रैल 2018 से प्रकाश पादुकोण ऐकेडमी में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहा है।
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…