Connect with us
Uttarakhand Chardham yatra Closing date door close Kedarnath Badrinath Gangotri yamunotri
Image : सांकेतिक फोटो ( Chardham yatra Closing date)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chardham yatra Closing date: उत्तराखंड चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chardham yatra Closing date: उत्तराखंड चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

1 min read

Chardham yatra Closing date: उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, जानें किस तिथि को बंद होंगे कपाट..

Uttarakhand Chardham yatra Closing date door close Kedarnath Badrinath Gangotri yamunotri: उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बहुत जल्द बंद होने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। इसी बीच आज गुरुवार को चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि 25 नवंबर घोषित की गई है। जबकि अन्य धामों के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Gangotri Yamunotri yatra 2023: चारधाम यात्रा का हुआ विधिवत आगाज, खुल ग‌ए यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौराणिक एवं धार्मिक मान्यता परंपराओं का अनुपालन करते हुए आज गुरुवार को भगवान बद्री विशाल के मुख्य पुजारी रावल धर्माधिकारी और मंदिर समिति ने पंचांग गणना के साथ आज दशहरे के मौके पर 25 नवंबर 2025 को भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद करने की घोषणा की है ,जिसके तहत 2 बजकर 56 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

चारों धामों के कपाट होंगे बन्द 

जबकि उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:36 पर विधिवत बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव में होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को यम द्वितीय पर्व पर विधिपूर्वक शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना के दर्शन शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में होंगे। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट भी 23 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top