Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: बेटी के जन्म के बाद मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत

राज्य में सड़क दुर्घटनाएं ब‌ढ़ती ही जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक समूचे राज्य में लगातार हो रही इन सड़क दुर्घटनाओं में से अधिकांश ड्राइवर की गलती या ओवरटेक करते समय होती है। जिनमें दुसरे वाहन का तेज रफ्तार में होना पाया जाता है। ऐसी ही एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से आ रही है जहां एक बस ने बाइक को टक्कर मारकर बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक युवक पंतनगर विश्वविद्यालय का कर्मचारी था, जो अपनी बेटी के जन्म के बाद मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपित बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मृतक की शादी पिछले साल म‌ई माह में ही हुई थी।




प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर विवि में फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कार्यरत गोमती प्रसाद मूल रूप से गोंडा में थाना खुलाड़े के गांव पूरेभरवा का रहने वाला था। वह वर्तमान में राज्य के पंतनगर की झा कॉलोनी में रहता था। 12 दिन पहले बेटी के जन्म के बाद गोमती प्रसाद मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए अपने एक दोस्त हसनैन के साथ अपनी बाइक यूके 06 एएस 8810 से जा रहा था। देर रात को जैसे ही उनकी बाइक खटीमा हाईवे पर जीएस कान्वेंट स्कूल के पास पहुंची तो बाइक को नेपाल से दिल्ली जा रही एक निजी बस यूके 06 पीए 0802 ने सामने से टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक छिटक दूर जा गिरी और वह दोनों बाइक सवार भी बीच सड़क पर गिर ग‌ए जिन्हें बस ने अपनी चपेट में लेकर रोंद दिया। जिससे गोमती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे परिजन हायर सेंटर सुशीला तिवारी ले गए। जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव और बस को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।




लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN


UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder: Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top