UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News: देहरादून फाइनेंस कारोबारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, BCOM छात्र गिरफ्तार
1 min read
Dehradun Murder Case Update: Businessman deepak gupta Killed After Online Friendship With B.Com Student: कारोबारी की हत्या में बड़ा खुलासा, बीकॉम के छात्र से हुई थी ऑनलाइन दोस्ती, घर आकर घोंप दिया चाकू
Dehradun Murder Case Update: Businessman deepak gupta Killed After Online Friendship With B.Com Student उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई फाइनेंस कारोबारी की हत्या में पुलिस प्रशासन की टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे देखकर पुलिस का भी सिर चकरा गया। बताया जा रहा है अधेड़ कारोबारी की 20 वर्षीय छात्र के साथ इंटरनेट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आखिर कारोबारी ने इंटरनेट के माध्यम से नौजवान युवक से दोस्ती क्यों की और उसे खुद ही अपने घर बुलाया तो ऐसा क्या हुआ की छात्र ने कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया।
यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर में युवक की गई जिंदगी हत्या की आशंका से सनसनी
गौर हो बीते बुधवार को देहरादून के देव ऋषि एनक्लेव पटेलनगर देहराखास में दिन दहाड़े फाइनेंस कारोबारी 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू घोंपकर ह्त्या की गई थी। इस मामले को पुलिस के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोग भी पैसों के लेनदेन में की गई हत्या के नजरिए से देख रहे थे। हालांकि इंटरनेट पर दोस्त बने छात्र के पहली बार कारोबारी के घर आने और हत्या को अंजाम देने की घटना ने अब नये शक छोड़ दिए हैं। पुलिस ने बताया कि दीपक गुप्ता ने अपने छोटे भाई और उसके परिवार के साथ देहराखास में मकान खरीदकर रहने का फैसला किया था। दीपक पुरानी गाड़ियों की फाइनेंसिंग ऑनलाइन ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
20 वर्षीय युवक से दोस्ती का राज खुलना बाकी (dehradun crime news)
पड़ोसियों की मानें तो उनका अक्सर लेनदेन को लेकर फोन पर विवाद होता रहता था। मृतक दीपक गुप्ता को लेकर पुलिस को भी अक्सर लेनदेन संबंधी विवाद की शिकायत प्राप्त होती रहती थी। यहां तक की कॉलोनी में भी लोग उनके फाइनेंस और प्रॉपर्टी के कार्य के बारे में ही जानते थे अब इंटरनेट पर हुई 20 वर्षीय युवक के साथ दोस्ती ने हर किसी को चौंका दिया है।
बीकॉम का छात्र गिरफ्तार (Dehradun news latest)
दीपक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी रोहन प्रजापति निवासी माजरा पटेलनगर को हिरासत में लिया गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई राकेश गुप्ता ने आरोपी रोहन प्रजापति पर उनके भाई पर चाकू से हमला कर हत्या करने का गम्भीर आरोप लगाया। इसके साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर में बीएनएस की धारा 103(ए) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद आरोपी रोहन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड 31 जुलाई तक कार्ड से लें लीजिए 3 माह का सस्ता राशन
मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी था दीपक गुप्ता (dehradun crime news)
आरोपी ने बताया कि वो एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकाॅम द्वितीय वर्ष का छात्र है। दीपक गुप्ता से उसकी पहचान इंटरनेट के जरिए हुई थी। दीपक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिस पर आरोपी ने कमरे में पड़ा चाकू उठाया जब तक दीपक गुप्ता कुछ समझ पाता तब तक हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के बारे में यह भी पता चला है कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था जो साल 2004 से अपने भाई/बहनों के साथ देहरादून में निवास कर रहा था। मृतक दीपक गुप्ता का अपनी पत्नी से लगभग 7-8 साल पहले तलाक हुआ था।
