Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
Ukmssb
1 min read
Uttarakhand govt job 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली भर्ती,12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन..
Uttarakhand govt job 2026: Bumper recruitment for 196 posts of Nursing Officer bharti vacancy. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह (ग ) के तहत नर्सिंग अधिकारी महिला पुरुष के कुल 196 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए विज्ञापन बीते 3 जून को जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :UKSSSC govt job 2026 driver bharti: उत्तराखण्ड वाहन चालक के 72 पदों पर निकली भर्ती
बता दें उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अनुसार कुल 196 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों की श्रेणियों में डिप्लोमा धारक और डिग्रीधारक उम्मीदवार शामिल है। नर्सिंग अधिकारी महिला के कुल 157 पद डिप्लोमा धारक 126 पद डिग्री धारक के लिए 31 पद निकाले गए है। जबकि नर्सिंग अधिकारी ( पुरुष)के कुल 39 पद डिप्लोमा धारक के 31 पद डिग्री धारक के आठ पदों पर भर्ती निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन : 12 जून
अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026 रखी गई है।
आवेदन संशोधन तिथि: 4 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)
वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 लेवल (7 के तहत)
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt jobs 2026: उत्तराखण्ड सरकारी विभागों में 66 हजार पद खाली
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष ( आरक्षित वर्गों एससी एसटी ओबीसी दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को राज्य सरकार के नियम अनुसार विशेष छूट)
योग्यता : भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी ऑनर्स, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग या फिर जनरल नर्सिंग एवं GNM मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आवेदन : आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
