Connect with us

Home / Job Alerts / Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती

Full Time

Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती

Anganwadi

Location Uttarakhand
Salary ₹9,300, ₹5,250
Last Date July 29, 2026
Job Type Full Time
Apply Now Apply before Jul 29, 2026
Job Description

1 min read

Uttarakhand anganwadi bharti 2026: anganwadi vacancy 2026 last date apply soon salary govt job 2026 उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार खत्म, 30 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू; केवल महिला अभ्यर्थी कर सकेंगी आवेदन

Uttarakhand anganwadi bharti 2026 uttarakhand anganwadi vacancy uttarakhand anganwadi news today uttarakhand govt job 2026 उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और निर्धारित तिथियों के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विभाग की ओर से जारी शासनादेशों के अनुसार चयन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, शर्तों और दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।


30 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया (uttarakhand anganwadi Online Application)

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 को रात्रि 12 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का नया आवेदन या पहले से जमा आवेदन में संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी आवेदन केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगे।


किन पदों पर होगी भर्ती और कितना मिलेगा मानदेय? (Uttarakhand anganwadi salary 2026 Honorarium)

भर्ती प्रक्रिया के तहत दो श्रेणियों के पदों पर चयन किया जाएगा—

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ती – ₹9,300 प्रतिमाह मानदेय
  • आंगनबाड़ी सहायिका – ₹5,250 प्रतिमाह मानदेय

ये नियुक्तियां महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधीन राज्यभर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों के लिए की जाएंगी।


केवल महिलाएं ही कर सकेंगी आवेदन (uttarakhand anganwadi job 2026 Eligibility Criteria)

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थियों को आवेदन की अनुमति होगी।

इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्र की मूल निवासी होना अनिवार्य है—

  • ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित राजस्व ग्राम की स्थायी निवासी महिला।
  • शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी महिला।

एक अभ्यर्थी केवल एक ही राजस्व ग्राम अथवा वार्ड की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेगी। हालांकि यदि किसी ग्राम या वार्ड में एक से अधिक पद रिक्त हैं तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन किया जा सकता है।


क्या है शैक्षिक योग्यता? (Uttarakhand anganwadi job Educational Qualification)

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी ने उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड, परिषद अथवा संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

यदि अभ्यर्थी स्नातक या स्नातकोत्तर है तो उसके प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ अपलोड किए जा सकते हैं।


इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड (uttarakhand anganwadi vacancy 2026 Required Documents)

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

  • हाईस्कूल (कक्षा 10) की अंकतालिका
  • इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंकतालिका
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंकतालिका (यदि लागू हो)
  • स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए परिवार रजिस्टर की नकल
  • शहरी क्षेत्र के लिए वोटर आईडी कार्ड अथवा राशन कार्ड
  • आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से संबंधित हो)
  • वरीयता श्रेणी का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

रिक्त पदों की जानकारी कहां मिलेगी? (Uttarakhand anganwadi bharti Vacancy Details)

विभाग ने बताया है कि रिक्तियों की आरक्षणवार सूची संबंधित—

  • उपजिलाधिकारी कार्यालय,
  • जिला कार्यक्रम कार्यालय,
  • खंड विकास कार्यालय,
  • बाल विकास परियोजना कार्यालय

में उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद संबंधित परियोजना की रिक्तियों का विवरण भी देख सकेंगे।


आवेदन से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान (uttarakhand anganwadi news today Important Instructions)

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी संशोधन, सूचना या अपडेट केवल विभागीय पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वह अपने निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकती है।


चयन प्रक्रिया पर विभाग का रहेगा अंतिम अधिकार (uttarakhand anganwadi Selection Process)

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन समिति अथवा संबंधित प्राधिकारी को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी विज्ञापित पद की चयन प्रक्रिया को संशोधित, निरस्त अथवा पुनः विज्ञापित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल के माध्यम से ही सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए आवेदन करने के बाद भी उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अपर PCS के 63 पदों पर निकलेगी भर्ती

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

To Top