Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
Tata motors
1 min read
Champawat Rojgar Mela 2026: Uttarakhand job fair 2026 champawat rojgar Mela job fair breaking news :चम्पावत के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, टाटा मोटर्स में 900 पदों पर होगी भर्ती; 16 मई को लगेगा रोजगार मेला
Champawat Rojgar Mela 2026: Tata Motors select 900 youth Champawat job fair uttarakhand private jobs news vacancy recruitment latest news today: Uttarakhand job fair 2026 champawat rojgar Mela job fair breaking news :उत्तराखंड के चम्पावत जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जिला प्रशासन और सेवायोजन विभाग की पहल पर 16 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मेले के जरिए जिले के सैकड़ों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़े :UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती, देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल
जिलाधिकारी के निर्देशन में हो रहा आयोजन (Champawat Job Fair 2026)
जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत की ओर से आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में कराया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें उद्योगों तक पहुंच उपलब्ध कराना है। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
टाटा मोटर्स प्लांट के लिए होगी भर्ती (Tata Motors Recruitment 2026)
रोजगार मेले में क्वैस कॉर्प लिमिटेड के एचआर प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जो टाटा मोटर्स के पंतनगर स्थित प्लांट के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस अभियान के तहत कुल 900 रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।
इंटर से लेकर स्नातक तक के युवाओं को मौका (uttarakhand Private Jobs 2026)
भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक और समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। विभाग के अनुसार चयनित युवाओं को प्रतिमाह 16,250 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt jobs 2026: उत्तराखण्ड सरकारी विभागों में 66 हजार पद खाली
जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा (uttarakhand Job news Opportunity)
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को 16 मई की सुबह 9:30 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी (NCS Registration)
विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस यानी NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। इच्छुक युवा www.ncs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर (Uttarakhand Jobs 2026)
लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे चम्पावत के युवाओं को सीधे बड़ी कंपनी में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। विभाग ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt job 2025: UKSSSC ने 57 पदों पर निकाली भर्ती bharti
जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क (Career Opportunity Champawat rojgar Mela)
रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत के दूरभाष नंबर 05965-297303 या मोबाइल नंबर 7830860575 और 9411132677 पर संपर्क कर सकते हैं।
