Connect with us
उत्तराखण्ड की बेटी नैन्सी बिष्ट ने एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की बेटी नैन्सी बिष्ट ने एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड की बेटी नैन्सी बिष्ट ने एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

1 min read

उत्तराखण्ड की बेटी नैन्सी बिष्ट ने एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

उत्तराखंड की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है , कोई खेल जगत , तो कोई सैन्य क्षेत्र में तो कोई उच्च पदाधिकरी के पद पर कार्यरत होकर। ऐसी ही जौनसार-बावर के ग्राम दिलोऊ की प्रतिभावान बेटी नैन्सी बिष्ट है , जिसने उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।अपनी खेल प्रतिभा के दम पर नैन्सी ने सिंगापुर में हुई एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप-2018 में भारतीय महिला टीम से खेलते हुए पहला गोल दाग कर इतिहास रचा। सबसे खाश बात तो ये है की वह चैंपियनशिप में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी और सातवीं रैंक हासिल की।




बता दे की जौनसार-बावर के कालसी ब्लॉक स्थित अठगांव-चंदौऊ खत के ग्राम दिलोऊ निवासी कल सिंह बिष्ट की सबसे छोटी बेटी नैन्सी बिष्ट ने सिंगापुर में हुई एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप-2018 में भारतीय महिला टीम से खेलते हुए पहला गोल दाग कर इतिहास रच दिया है। केएस बिष्ट केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में उप-महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, व पत्नी सीमा बिष्ट गृहणी है। एशियाई चैंपिंयनशिप नैन्सी उत्तराखण्ड की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नैन्सी की शुरुआती शिक्षा भी दिल्ली में हुई है। वर्तमान में वह ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से बीएससी कर रही है। बचपन से नैन्सी को खेलों में अत्यधिक रुचि थी , और सी के कहलते 12वीं राष्ट्रीय फ्लरबॉल चैंपिंयनशिप-2017 में शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट महिला खिलाड़ी का अवार्ड जीत चुकी है। इसी के बाद उसे सिंगापुर में आयोजित एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया।

उत्तराखण्ड की बेटी नैन्सी बिष्ट ने एशियाई फ्लरबॉल चैंपियनशिप के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

फोटो वाया -नैन्सी बिष्ट




यह भी पढ़े-मानसी जोशी जिसने पहाड़ी खेतो से क्रिकेट खेलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सफर तय किया
नैन्सी को सीएम ने किया सम्मानित : एशियाई चैंपियनशिप में प्रदेश एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने वाली नैन्सी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कालसी में आयोजित यमुना शरदोत्सव, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सम्मानित किया।
नैन्सी को है ,अपनी लोक संस्कृति से गहरा लगाव :  केएस बिष्ट कहते है, उनके सभी बच्चो को अपनी लोक संस्कृति से बेहद लगाव है , और नैन्सी को तो खासकर जौनसारी गीत, पहनावा और भाषा- बोली बहुत पसंद हैं।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top