Connect with us
Uttarakhand: bjp MLA surendra jeena passed away in gangaram hospital delhi. He was mla from Salt constituency in Almora.

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड के लिए दुखद खबर, नहीं रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना

भाजपा विधायक (BJP MLA) सुरेंद्र सिंह जीना (Surendra Jeena) का दिल्ली में निधन, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर..

देवभूमि उत्तराखंड के लिए देश की राजधानी दिल्ली से बेहद दुखद खबर आ रही है जहां भाजपा विधायक(BJP MLA) सुरेंद्र सिंह जीना(Surendra Jeena) का निधन हो गया। उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पचास साल के थे। बता दें कि हाल ही में विधायक जीना कोरोना संक्रमित पाए गए थे और गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सुरेन्द्र जीना राज्य के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार और विधानसभा क्षेत्र में मातम छा गया वहीं प्रदेश भाजपा में भी शोक की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि बीते 26 अक्टूबर को जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना का दिल्ली में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- दुःखद खबर :उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

More in अल्मोड़ा

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!