Connect with us
Uttarakhand government increased the amount of compensation for Joshimath Landslide sinking victims. Joshimath Landslide sinking compensation

Home / उत्तराखण्ड / जोशीमठ पीड़िताें के लिए उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की धनराशि

उत्तराखण्ड औली जोशीमठ

जोशीमठ पीड़िताें के लिए उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की धनराशि

1 min read

Joshimath Landslide sinking compensation: स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड शासन ने लिया निर्णय, 1.5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा…

राज्य के चमोली जिले के जोशीमठ में होने वाले भू धंसाव की खबरों से हर कोई वाकिफ है। भू धंसाव के कारण प्रभावित होने वाले परिवारों को आज उत्तराखंड सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की गई है। बता दें कि यह राशि उन परिवारों को दी जाएगी जिन्हें जोशीमठ में भूमि धंसने के बाद सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।
(Joshimath Landslide sinking compensation)
यह भी पढ़ें- जोशीमठ के लोग ग‌ए SDM के पास, बोली SDM ‘जब छत गिर जाए तब आना’, देखें Video

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि भू धंसाव के कारण पीड़ित प्रत्येक परिवार को 1.50 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। वही इसके साथ ही ‘असुरक्षित’ चिह्नित किए गए होटल की दो इमारतों के अलावा किसी अन्य इमारत को नहीं गिराया जाएगा। बताते चलें कि अभी तक कुल 723 मकानो में दरारें देखी गई है जिनमे से 131 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार प्रभावित पीड़ित परिवारों को मार्केट रेट पर जमीन का मुआवजा भी दिया जाएगा।इस पर जिलाधिकारी का कहना है कि केंद्रीय एक टीम जमीन धंसने से संपत्ति को पहुंचे नुकसान का सर्वेक्षण करेगी साथ ही राहत एवं बचाव प्रयासों में भी स्थानीय प्रशासन की सहायता करेगी।
(Joshimath Landslide sinking compensation)

यह भी पढ़ें- हमें फर्क नहीं पड़ता: मचेगी तबाही डूब जाएगा शहर जोशीमठ को अब कोई नहीं बचा सकता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top