Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Lalkuan to Howrah special train
सांकेतिक फोटो

उत्तराखण्ड

नैनीताल

लालकुआं से हावड़ा के लिए 11 जुलाई से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जाने रूट और टाइम टेबल

Lalkuan to Howrah special train: आगामी 11 जुलाई से शुरू होगा संचालन, लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार जबकि हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी यह स्पेशल ट्रेन….

Lalkuan to Howrah special train
यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तराखंड वासियों को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां… इससे जुड़ी एक बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। दरअसल भारतीय रेलवे द्वारा लालकुआं से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि रेलवे द्वारा इस ट्रेन का संचालन आगामी 11 जुलाई से 26 जुलाई तक किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के मुताबिक लालकुआँ-हावड़ा-लालकुआँ विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बताया गया है कि यह स्पेशल ट्रेन 05060/05059 लालकुआँ से 11 से 25 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा हावड़ा से 12 से 26 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी ‌। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: रुड़की रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प,अब ईआई सिस्टम हुआ शुरू…

Lalkuan to Howrah Express timing
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05060, 11 से 25 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से दोपहर 13.35 बजे हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 13.57 बजे, 15.10 बजे भोजीपुरा, 16.00 बजे पीलीभीत, 17.05 बजे पूरनपुर , 18.30 बजे मैलानी, शाम 18.55 बजे गोलागोकरननाथ, शाम 19.42 बजे लखीमपुर, 21.35 बजे सीतापुर, रात 22.45 बजे बुढ़वल, रात 23.25 बजे गोंडा से रवाना होते हुए अगले दिन यानी शुक्रवार की रात 00.55 बजे बस्ती, रात 01.35 बजे खलीलाबाद, रात 02.15 बजे गोरखपुर, रात 03.02 बजे कप्तानगंज, तड़के 04.02 बजे पडरौना, सुबह 04.52 बजे तमकुही रोड , सुबह 05.50 बजे थावे, सुबह 06.55 बजे सीवान, सुबह 08.05 बजे छपरा, सुबह 09.15 बजे हाजीपुर, सुबह 10.10 बजे मुजफ्फरपुर, 11.17 बजे समस्तीपुर, दोपहर 12.35 बजे बरौनी, दोपहर 14.37 बजे किऊल, 15.32 बजे जसीडीह, 17.05 बजे आसनसोल, शाम 17.37 बजे दुर्गापुर, शाम 18.52 बजे बर्द्धमान और रात 20.02 बजे बैण्डेल से छूटकर रात 21.30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काठगोदाम -देहरादून टनकपुर से चलने वाली ये ट्रेनें 5 अगस्त तक रहेंगी निरस्त…..

lalkuan to howrah train timing route ticket
इसी तरह हावड़ा से यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05059 आगामी 12 से 26 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन यानी शनिवार रात 00.30 बजे बैण्डेल, 01.30 बजे बर्द्धमान, 02.22 बजे दुर्गापुर, तड़के 03.30 बजे आसनसोल, सुबह 05.07 बजे जसीडीह, सुबह 06.50 बजे किऊल, सुबह 10.00 बजे बरौनी, 11.45 बजे समस्तीपुर, दोपहर 13.10 बजे मुजफ्फरपुर, 14.23 बजे हाजीपुर, 16.50 बजे छपरा, 17.45 बजे सीवान, शाम 18.45 बजे थावे, शाम 19.22 बजे तमकुही रोड, रात 20.02 बजे पडरौना, रात 21.15 बजे कप्तानगंज, रात 22.20 बजे गोरखपुर, रात 22.57 बजे खलीलाबाद, 23.30 बजे बस्ती, अगले दिन यानी रविवार की रात 00.55 बजे गोंडा, 01.37 बजे बुढ़वल, तड़के 03.45 बजे सीतापुर, सुबह 06.15 बजे लखीमपुर, सुबह 07.25 बजे गोलागोकरननाथ, सुबह 09.10 बजे मैलानी, सुबह 09.50 बजे पूरनपुर, सुबह 10.55 बजे पीलीभीत, दोपहर 12.05 बजे भोजीपुरा तथा 12.55 बजे किच्छा से छूटकर 13.55 बजे लालकुआँ पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून-सहारनपुर का सफर होगा मात्र डेढ़ घंटे में रेल लाइन परियोजना का काम हो रहा तेजी से

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top