Connect with us
Uttarakhand news:Dehradun Saharanpur rail project will start soon Dehradun Railway station|

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून-सहारनपुर का सफर होगा मात्र डेढ़ घंटे में रेल लाइन परियोजना का काम हो रहा तेजी से

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून-सहारनपुर का सफर होगा मात्र डेढ़ घंटे में रेल लाइन परियोजना का काम हो रहा तेजी से

1 min read

Dehradun Saharanpur rail project:देहरादून- सहारनपुर रेलवे लाइन का काम तेजी पर, मात्र डेढ़ घंटे में सफर होगा पूरा 

Dehradun Saharanpur rail project देहरादून से सहारनपुर और शाकंभरी देवी जाने वाले रेल यात्रियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है जी हां देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना का काम तेजी पर है। मैदानी क्षेत्र से लेकर शिवालिक की पहाड़ियों तक अत्याधुनिक तकनीकी वाला ड्रोन लिडार सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया गया है। देहरादून से सहारनपुर रेल लाइन के बीच आठ स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। बता दें कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा चुनाव में इस रेलवे परियोजना की घोषणा की थी। रेललाइन के सर्वे के लिए रेल मंत्री द्वारा 2.3 करोड़ रुपये का बजट भी जारी करवाया गया। बताते चलें कि वर्तमान में देहरादून से सहारनपुर जाने के लिए वाया हरिद्वार होकर सफर करना पड़ता है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर बनेगी सुरंग

Dehradun Railway station वही नई रेललाइन बिछने से देहरादून-सहारनपुर के बीच 112 किमी की दूरी घटकर मात्र 81 किमी. रह जाएगी और सफर करने में सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा।पहले चरण में सहारनपुर से शाकंभरी देवी तक लगभग 40 किमी. की रेललाइन बिछाना प्रस्तावित किया गया है वहीं दूसरे चरण में शाकंभरी देवी से देहरादून के हर्रावाला तक 41 किमी. लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलमार्ग को शिवालिक की पहाड़ियों के बीच से बनाया जा रहा है। इस रेलवे रूट को बनाने में रेलवे 11 किलोमीटर लंबी टनल और 106 छोटे बड़े पुल का निर्माण करेगी ।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top