Connect with us
Jhulaghat Pithoragarh news today
सांकेतिक फोटो Jhulaghat Pithoragarh news today

उत्तराखण्ड

Pithoragarh news today:14 वर्षीय किशोरी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, मचा हड़कंप

Jhulaghat Pithoragarh news today: 14 वर्षीय किशोरी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर हुए हैरान….

Jhulaghat Pithoragarh news today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतडी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर एक 14 वर्षीय विवाहिता ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों द्वारा इस घटना को असामान्य माना जा रहा है क्योंकि इतनी कम उम्र में बच्चेदानी का पूर्ण रूप से विकसित होना असंभव है। इसलिए डॉक्टरों का हैरान होना स्वाभाविक है क्योंकि इतनी कम उम्र में जुड़वा बच्चों का जन्म मेडिकल और सामाजिक दृष्टिकोण से एक गंभीर मामला है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: रोहित सिंह हुआ लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार कहीं दिखें तो सूचित करें

Pithoragarh latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र से लगे नेपाल के बैतडी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर बीते बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी ने जुड़वा बच्चों को जन्मा है। इतनी कम उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देना चिकित्सक एक दुर्लभ घटना बता रहे हैं। दरअसल नेपाल में लड़के और लड़कियों के विवाह की उम्र 20 वर्ष निर्धारित है लेकिन पिछले वर्ष बैतडी जिले के पाटन की किशोरी ने प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व उसे प्रसव पीड़ा हुई जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर किशोरी ने सामान्य प्रसव के दौरान दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बताते चलें दोनों बच्चों का वजन दो दो किलो है और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। चिकित्सकों का मानना है कि जिस उम्र में बच्चेदानी पूर्ण रूप से विकसित भी नहीं हुई होती है उस उम्र में किशोरी का जुड़वा बच्चों को जन्म देना एक शोध का विषय बन गया है। इतना ही नहीं बल्कि यह घटना लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ की बदहाली, महिला ने नदी किनारे दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, एक की मौत

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!