Connect with us
Rohit Singh missing haldwani
फोटो सोशल मीडिया Rohit Singh missing haldwani

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: रोहित सिंह हुआ लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार कहीं दिखें तो सूचित करें

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: रोहित सिंह हुआ लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार कहीं दिखें तो सूचित करें

1 min read

Rohit Singh missing haldwani : हल्द्वानी के रोहित सिंह 19 सितंबर से चल रहे लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, जारी किया नंबर…..

Rohit Singh missing haldwani: उत्तराखंड में युवाओं का लगातार लापता होने का सिलसिला जारी है जिसके चलते लापता होने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले कई मामले ऐसे होते हैं जहां युवा घर पर बिन बताए कहीं चले जाते हैं और इस दौरान उनसे संपर्क तक नहीं हो पाता है। जिसके कारण उनके परिजन उनकी तलाश में दर-दर भटकते रहते है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां पर 17 वर्षीय रोहित सिंह 19 सितंबर की रात से लापता चल रहा है। रोहित के परिजनों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए नंबर जारी किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ से नौकरी करने जापान गया युवक लापता, परिजनों ने CM धामी से लगाई गुहार

Haldwani rohit singh missing अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी डेहरिया देवलचौड़ निवासी 17 वर्षीय रोहित सिंह बीते 19 सितंबर 2024 की रात करीब 8:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। जिसके बाद परिजनों ने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। चिंतित परिजनों ने उन्हें जगह-जगह खोजने का प्रयास किया लेकिन तब भी उन्हें कुछ सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने 20 सितंबर को टीपी नगर चौकी में रोहित की गुमशुदगी दर्ज करवाई। वहीं रोहित सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी लोकेशन मुंबई है। इतना ही नहीं बल्कि रोहित ने मुंबई बांद्रा जंक्शन के एटीएम से नगद रुपए निकाले हैं जिससे परिजनों को पता चल गया कि वो कहां है। इसके अलावा पुलिस भी रोहित को लगातार खोज रही है। रोहित के परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए इस संबंध में नंबर जारी किया है। यदि किसी को भी रोहित के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो वो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
7451958094, 8979099863, 6398899643

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ से नौकरी करने शहर गया सचिन 2 महीने से लापता, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top