Connect with us
Dharchula landslide pithoragarh uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / Dharchula landslide pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन की चपेट में आया बोलेरो वाहन

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

Dharchula landslide pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन की चपेट में आया बोलेरो वाहन

1 min read

Dharchula landslide pithoragarh: दर्दनाक सड़क हादसे से दहला सीमांत, नौ लोगों की मौत की आंशका…

Dharchula landslide pithoragarh इस वक्त एक दर्दनाक हादसे की खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जिसमें नौ लोगो की जिंदगी चली गई। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो वाहन दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। (Dharchula landslide pithoragarh)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: शिक्षक की कार गिरी गहरी खाई में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे स्कूली बच्चे

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। सबसे खास बात तो यह है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। जिससे घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है और ना ही किसी से संपर्क हो पा रहा है। (Pithoragarh Bolero accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात चाचा ने ली भतीजे की जिंदगी नवविवाहिता हुई बेशुध

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top