UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
अल्मोड़ा: शिक्षक की कार गिरी गहरी खाई में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे स्कूली बच्चे
1 min read
Almora Teacher Car Accident: कार सवार शिक्षक सहित सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर….
Almora Teacher Car Accident
राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां बच्चों को लेकर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई मे गिर गई ,जिसमें शिक्षक एंव सात बच्चे घायल हो गए तथा एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल मे भर्ती कराया। बता दें कि घायलों में से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
(Almora Teacher Car Accident)
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: खूंखार गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों को लेकर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खैरदा पौधार गांव जा रहे थे।तभी कार जैसे ही टाटिक के पास पहुंची तो एकाएक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई मे गिर गई। घायलो मे शिक्षक प्रकाश चंद जोशी एंव बच्चों में पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य व लीला आर्य शामिल हैं।
(Almora Teacher Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात चाचा ने ली भतीजे की जिंदगी नवविवाहिता हुई बेशुध
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
